बलिया- नरहीं CHC की सूरतेहाल बदलने वाले अधीक्षक पद से इस्तीफा, कहीं ये वजह तो नहीं!

बलिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर अधीक्षक डॉ साकेत बिहारी शर्मा ने अधीक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं शर्मा के इस्तीफे के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। कुछ उनके इस्तीफे की वजह तलाशने में जुटे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक दबाव में उठाया गया कदम बता रहे हैं। आज से ठीक 13 माह पर डॉक्टर साकेत बिहारी शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। उनकी तैनाती होते ही अव्यवस्थित रहने वाला स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्थित हो गया था। मरीजों का समय पर इलाज, कोरोना टीकाकरण भी सुचारु रुप से चलता रहा। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी समय पर अस्पताल पहुंचने लगे। लेकिन 2 सिंतबर को अचानक ही डॉक्टर साकेत बिहारी शर्मा ने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और सीडीओ को पत्र लिखकर अधीक्षक पद से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अधिकारियों को कारण बताते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं पर मैं अधीक्षक का काम नहीं संभाल सकता।

हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ या नहीं, बलिया खबर ने मुख्य चिकित्साधिकारी से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया। हालांकि उन्होंने केवल अधीक्षक पद से इस्तीफा दिया है वह अस्पताल में डॉक्टर के रुप में अपना सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस्तीफे के लेकर बाजार में कई तरह की चर्चा हैं। कई लोग इसे राजनीति से जोड़ कर देख रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago