Categories: बलिया

बलिया में मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, 6 लोग घायल, हालत गंभीर

बलिया के खेजड़ी थाना क्षेत्र के जनुवान गांव के पास मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिले में चल रही एक गाड़ी मंगलवार रात करीब 10 बजे पलट गई। इस हादसे में गाड़ी का चालक और पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद काफिले में चल रहे अन्य लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंत्री डॉ. संजय निषाद खुद अस्पताल परिसर पहुंचे और सभी घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनिल झा, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा, और थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि निषाद पार्टी की “संवैधानिक अधिकार यात्रा” देवरिया से सलेमपुर होते हुए बलिया जा रही थी। खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान गांव के पास महिला कार्यकर्ताओं को ले जा रही गाड़ी सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय राकेश निषाद, 50 वर्षीय रामरति, 42 वर्षीय उषा, 40 वर्षीय गीता, 40 वर्षीय इस्रावती निषाद और 28 वर्षीय प्रेमशिला घायल हुए है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सिकंदरपुर आकाश तिवारी और अन्य कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में मदद की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago