चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के पांचवें स्थापना दिवस पर बोले मंत्री- कैम्पस में मेडिकल कॉलेज भी खुलेगा !

बलिया डेस्क : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JNCU) के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन योगी सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने रविवार को किया।

मंत्री उपेन्द्र तिवारी  ने अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति में चन्द्रशेखर दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प के प्रतिमान हैं। उनके नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय उनके व्यक्तित्व के अनुरूप ही होगा। अल्प समय में विवि के बहुआयामी कार्यों को देखकर हमें भरोसा है कि भविष्य में इस विवि का नाम प्रदेश के अग्रणी विश्वविद्यालयों की सूची में होगा।

मंत्री तिवारी ने कहा की भविष्य में यूनिवर्सिटी कैम्पस में मेडिकल कॉलेज भी खुलेगा। उन्होंने भरोसा दिया कि खेल व विकास से संबंधित अन्य कार्यों के लिए जब भी विवि की सेवा का अवसर मिलेगा, शिकायत का मौका नहीं देंगे।

कुलपति बोलीं रसड़ा में खुलेगा विवि का दूसरा कैम्पस 

स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि सौभाग्य है कि बलिया में ही मेरा पालन-पोषण हुआ है और इसी जनपद में संस्कार मिले हैं। विश्वविद्यालय अभी छोटा है और बजट का अभाव है लेकिन बागी बलिया ने हमेशा अभाव में रहकर ही अपना प्रभाव बढ़ाया है।

कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से विवि के विकास के लिए नियमित सहयोग मिल रहा है। रसड़ा में विवि का दूसरा परिसर स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया जा चुका है। इसे शीघ्र प्रारंभ हो जाने की सम्भावना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago