बिजली अभियंता को गाली देने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह की अब खैर नहीं, उर्जा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

बलिया– बीते दिनों बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा अधीक्षण अभियंता रामकिशोर को गा’ली ग’लौज के साथ ध’मकी देने के मामले में अब नया मोड़ आता दिख रहा है. दरअसल इस मामले में एक तरफ जहाँ पुलिस पर केस को रफा दफा करने की कोशिश करने का आरोप लग रहा है, वहीँ दूसरी तरफ अब यह मामला ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर पटेल तक पहुँच गया है.

बहरहाल, सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस मामले को दो दिन से ज्यादा हो गए हैं और अधीक्षण अभियंता रामकिशोर की तरह से शिकायत भी दर्ज करा दी गयी है लेकिन फिलहाल पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है. पूछने पर पुलिस के आला अधिकारी जांच करने की बात कहकर सवाल को टाल दे रहे हैं. ऐसे में पुलिस के इस रवैये और अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने लेकर अधीक्षण अभियंता ने डीएम से इंसान की मांग की है.

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस का अगला कदम क्या होता है. क्योंकि शुरु से ही लग रहा था कि चूँकि मामला सत्ता पक्ष के विधायक सुरेंद्र सिंह से जुड़ा हुआ है तो ऐसे में पुलिस उदासीन रवैया अपना सकती है. वहीँ अब मामला बढ़ता देख और मीडिया में आने के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर पटेल ने भी इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि किसी मंत्री या विधायक को अधिकारीयों के साथ ऐसे बर्ताव करने की छूट नहीं दी जा सकती है.

इसके अलावा उन्होंने विधायक के खिलाफ एक्शन लेने की भी बात कही है और साथ ही यह भी कहा है कि अगर अधिकारी कोई गलती करता है तो इसकी शिकायत सीएम से करनी चाहिए न कि उसके साथ ऐसा बर्ताव करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी से साफ़ तौर पर कह दिया है कि कोई भी नेता किसी अधिकारी के ट्रांसफर वगैरा के चक्कर में न पड़े.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago