Categories: बलिया

बलिया में सहकारिता राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का किया निरीक्षण

प्रदेश के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर और जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की।

हालांकि मंत्री के निरीक्षण की खबर पहले ही अस्पताल प्रबंधन को लग गई थी, जिसके चलते पहले ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया था। लेकिन फिर भी ट्रामा सेंटर की अव्यवस्थाएं मंत्री से छिप नहीं पाई। जब जयेंद्र प्रताप सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे तो कई बड़ी मशीनें बंद पड़ी थी।

इस पर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के कारण दिक्कत आ रही रही है। ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सकों सहित लगभग 40 स्टाफ चाहिए, जिसके सापेक्ष उसमें दो लोगों की डयूटी लगाई है। अभी के समय में ट्रामा सेंटर में सिर्फ कोविड-19 के टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

वहीं जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने का कारण बताते हुए कहा कि रेडियोलाजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। यही स्थिति पूरे जिले की है। जिला महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन रेडियोलाजिस्ट के नहीं होने के कारण यह सेवा मरीजों को नहीं मिल पा रही है।

इस दौरान मंत्री ने अस्पताल के अलग वार्डों का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद संसाधनों को ठीक तरीके से उपयोग किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मरीजों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हों।

सरकार की ओर से चिकित्सकों की संख्या बढाने के लिए प्रयास किए जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में मौजूद ट्रामा सेंटर में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती के संबंध में मैं ऊपर बात करूंगा। राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर मरीज का बेहतर तरीके से उपचार हो। इसके लिए संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago