बलिया में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया विकास दीपोत्सव-2021 का शुभारंभ

बलिया: विकास दीपोत्सव-2021 का भव्य आयोजन की शुरुआत गुरुवार को भृगु मन्दिर परिसर में हुआ। यह 4 नवम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर कई दर्जन स्टाल लगे थे, जिसमें हस्तनिर्मित दीप व अन्य सामान खास आकर्षण का केंद्र रहे। दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने पीएम स्वनिधि के 50 लाभार्थियों एवं अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। शहरी क्षेत्र में बनाए गए आशा किरण वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों को भी सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने आगामी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस दीपोत्सव कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना व अन्य योजनाओं के माध्यम से आम आदमी का आर्थिक उत्थान का सफल प्रयास हुआ।

माता-बहनों की स्वास्थ्य, सुरक्षा व शिक्षा का खास ख्याल रखा गया। स्वच्छता के प्रति जागरूक कर संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया गया। भव्य मेला आयोजन के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया। गायक बंटी वर्मा ने स्वागत गीत के साथ अपने सांस्कृतिक कार्यकम में एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सीआरओ विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago