प्रदेश में चला तबादला एक्सप्रेस, बदल गए बलिया के ASP और DSP

बलिया जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक बदल दिए गए हैं। बलिया में तीन साल से अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार गुरूवार यानी आज तबादला हो गया है। संजय कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी विजय त्रिपाठी को सौंपी गई है। विजय त्रिपाठी बलिया जिले के नए अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

पुलिस अधिक्षक के साथ ही बलिया के पुलिस उपाधीक्षक भी बदल दिए गए हैं। बलिया के पुलिस उपाधिक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी का तबादला हरदोई जनपद में कर दिया गया है। बता दें कि हरदोई जनपद के पुलिस उपाधिक्षक शिवराम कुशवाहा को बलिया भेजा गया है। अब बलिया जनपद के नए पुलिस उपाधीक्षक शिवराम कुशवाहा हैं।

बता दें कि बलिया जनपद के नए अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी पीपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले उनकी तैनाती वाराणसी में उप सेनानायक 36 वीं वाहिनी पीएसी के पद पर थी। वाराणसी से उन्हें बलिया में अपर पुलिस अधीक्षक पद का कमान संभालने भेजा गया है।

देखना होगा कि दोनों नए अधिकारियों के आने से बलिया के माहौल पर क्या फर्क पड़ता है? पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी अपने नए अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक उत्साहित हैं। गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश में शासन की ओर से तबादला एक्सप्रेस दौड़ाया गया था। जो प्रदेश के कई जनपदों से होकर गुजरा है। इस रूट में बलिया का भी नाम आ गया। जिसके चलते अपर पुलिस अधीक्षक और उपाधीक्षक का तबादला हो गया।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago