बलिया में 3 जुलाई को जदयू का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री, एमएलसी और नेता शामिल होंगे। सम्मेलन से पहले जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
दरअसल बलिया में जदयू के नेताओं को एक जुट करने के लिए 3 जुलाई को टाउन हाल में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह को मिली है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सम्मेलन पूरी तरह सफल होगा बिहार और यूपी से मंत्री, एमएलसी व नेता शामिल होंगे।
बताया कि उन्होंने सपा के नेताओं को सम्मेलन में शामिल होने के लिए संपर्क किया है, उम्मीद है कि वह जरूर आयेंगे। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और यूपी प्रभारी श्रवण कुमार, सांसद कविता सिंह, एमएलसी रविंद्र कुमार सिंह, यूपी जदयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र पटेल आदि नेता शामिल होंगे।
वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पूर्वांचल में जदयू को अच्छी सीटे मिलेंगी, लखनऊ से पूरब तक जदयू के उम्मीदवार मैदान में होंगे। पहले से ज्यादा अब जदयू और मजबूत हुई है, संगठन में भी काफ़ी मजबूती आयी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…