यहां अटका बलिया का विकास…मंत्री दयाशंकर ने विकास की बयार बहाने का दिलाया भरोसा

बलिया। उत्तरप्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान बलिया के विकास पर बात की। कहा कि बलिया जनपद का विकास अन्य जनपदों की अपेक्षा कम हो पाया है। जिसका कारण उन्होंने गंगा नदी और कटहल नाले की समस्या को बताया। साथ ही उन्होंने बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाने के अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मुद्दे पर भी बात की।

विकास के लिए बाईपास और बंधा जरूरी- दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया में प्राकृतिक आपदा के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। बलिया में बाईपास और बंधा बनाने की जरूरत है। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी से बलिया में बाईपास बनवाने के लिए बात की है। फेफना से हल्दी तक बाईपास बन जाने से इस क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी। कटहल नाले की समस्या अंग्रेजों के जमाने से है। सुरहाताल में जलजमाव होने से 28 गांव जलमग्न हो जाते हैं। जहां खेती नहीं हो पाती है ।

बलिया को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात- इसके अलावा परिवहन मंत्री ने जनपद के लिए एक मेडिकल कॉलेज बनाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि यहां के अस्पतालों की स्थिति पहले से खराब है। बलिया में मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहां के छात्रों को पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही यहां के लोगों को बनारस और लखनऊ जैसे जनपदों में रेफर नहीं होना पड़ेगा। जनपद को विशेष पैकेज देकर विकास किया जाएगा। साथ ही कहा कि आयुर्वेद और होम्योपैथिक को बढ़ावा देने के लिए अस्पतालों को और अधिक विकसित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन मंत्री का ध्यान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरफ भी दिलाया और कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जनपद से न जुड़ा होने के कारण लोगों को समस्या होती है। ऐसे में मंत्री दयाशंकर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago