बलिया। मध्यप्रदेश के ट्रैफिक जवानों में रंजीत सिंह अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। रंजीत बलिया के रहने वाले हैं और अपने अनोखे अंदाज के चलते पूरे देश में फेमस हैं। उनके ट्रैफिक सिग्नल पर किए जाने वाले मून वॉक का हर कोई दीवाना है। एक बार फिर रंजीत चर्चा में हैं। उन्होंने दिल्ली में केरल के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान के हाथों “भारत गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया है।
रंजीत को मिले सम्मान पत्र में लिखा है कि भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, भारत गणराज्य में राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में आपकी अतुल्य सेवाओं सहित आपकी उत्कृष्ट उपलब्धियों व युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करने हेतु आपके अनुकरणीय योगदान के लिए आपको ‘भारत गौरव पुरस्कार’ द्वारा सम्मानित करते हुए गौरवान्वित अनुभव करता है। बता दें कि रंजीत हल्दी निवासी कुँवर शिवजी सिंह के पुत्र और स्व. नगीना कुँवर के पौत्र हैं। वह मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक पुलिस के पद पर तैनत हैं।
डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर रंजीत ने साबित कर दिखाया है कि ‘प्रतिभा पद की मोहताज नहीं होती।’ इसी वजह से उन्हें अब तक कई पुरुस्कारों से नवाजा जा चुका है। रंजीत को बचपन से ही अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा थी। वह अपने पिता को आदर्श मानते हैं। वो कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे गांव का नाम रोशन हो सके। आज रंजीत की सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि देश के सभी प्रमुख राज्यों में भी जबरदस्त फैन फाॅलोइंग है। कश्मीर समेत कई राज्यों में उनको अपने विशिष्ट अंदाज़ में ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया जा चुका है।
डांस इंडिया डांस में सेकेंड रनर अप रहे कुँवर अमर के बड़े भाई रियल लाइफ के हीरो रंजीत सिंह को मिले इस सम्मान से बलिया में खुशी की लहर है। हल्दी गांव की प्रधान लालमुनी देवी, कुँवर नंदजी सिंह, अजय किशोर सिंह, हृदयानंद सिंह, सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक डॉ. कुँवर अरूण सिंह इत्यादि ने खुशी मनाते हुए रंजीत सिंह को तथा उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…