आखिर क्यों फरियादियों की तरह लाइन में खड़े हुए योगी सरकार के मंत्री, फोटो वायरल

बलिया- सोशल मीडिया पर योगी सरकार के एक मंत्री की लाइन में खड़े हुए फोटो वायरल हो रही है। जिस पर लोग अलग अलग तरीके से अपनी बात कह रहे हैं । बता दें की  मंत्री ओम प्रकाश के निजी  सचिव के फोन करने के करीब एक घंटे बाद भी कोतवाल नहीं पहुंचे तो कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पारा चढ़ गया। वे लोअर व टी-शर्ट में ही स्थानीय कोतवाली पहुंच गये और आम फरियादियों की तरह कतार में खड़े हो गये। करीब एक घंटे बाद सीओ के पहुंचने पर उनके तेवर थोड़े नरम हुए। कैबिनेट मंत्री के अचानक पहुंचने से कोतवाली में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

गुरुवार की सुबह कैबिनेट मंत्री रसड़ा स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने गोपालपुर गांव में दो दिन पहले हुई घटना का उदाहरण देते हुए रसड़ा कोतवाली पुलिस पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने निजी सचिव से फोन करके कोतवाल को बुलाने को कहा। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी कोतवाल नहीं आये। इससे  मंत्री नाराज हो गये और सीधे कोतवाली पहुंच गये और फरियादियों की तरह लाइन में खड़े हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मंत्री के आने की जानकारी कोतवाल को दी तो वह भागे-भागे पहुंचे। मंत्री ने कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र से बुलाने के बावजूद नहीं आने का कारण पूछा तो बताया कि ड्राइवर नहीं होने की वजह से देर हो गयी। हालांकि मंत्री उनके जवाब से संतुष्ट  नहीं हुए, और कहा कि इस तरह बहानेबाजी नहीं चलेगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने कोतवाल से उपेक्षा का कारण पूछते हुए कहा, पीली गमछी से एलर्जी है क्या? अगर हां तो सुधर जाएं। ड्राइवर के नहीं होने का कारण बताते हुए कोतवाल लगातार मंत्री को मनाने की कोशिश करते रहे। करीब एक घंटे बाद वहां पहुंचे सीओ अवधेश चौधरी ने मंत्री को अंदर ले जाकर बैठाया। तब जाकर मंत्री के तेवर कुछ नरम हुए और कुछ देर बातचीत करने के बाद राजभर चले गये।

 

मंत्री ने कोतवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सही बात करनी हो तो बेहिचक करता हूं। कहा कि जनता की शिकायत के निस्तारण के लिए किसी के खिलाफ भी आवाज उठानी पड़ी तो उठाऊंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago