बलिया में मंत्री अनिल राजभर की फिसली जुबान, गणतंत्र की जगह दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

बलिया डेस्क : पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर को शायाद ये नहीं मालुम है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कहते है न कि स्वतंत्रता दिवस।

दरअसल मामला कुछ यूँ है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर आज बलिया में जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में झंडा फहराया तथा सलामी ली। इस मौके पर अपने उद्बोधन में मंत्री ने बलिया के गौरवशाली अतीत का बखान करते हुए गणतंत्र दिवस के स्थान पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

अपने भाषण में बार बार स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा उनको अपनी गलती का भान नही हुआ । उन्होंने देश की सीमा की रक्षा करने के दौरान अपनी आहुति देने वाले सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण किया तथा कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती ने मंगल पांडेय व चित्तू पांडेय को जन्म दिया है।

उन्होंने कहा कि बलिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान दिया है । इस मौके पर जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही , पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा , विधायक धनन्जय कन्नौजिया व भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू भी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago