Ballia- किसानों के समर्थन में सपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, दिखा लोगों का हुजूम !

बलिया डेस्क : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बलिया के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रदर्शन किया। उसी क्रम में बलिया तहसील पर भी बलिया नगर विधान सभा एवं फेफना विधान सभा के लोगो द्वारा प्रदर्शन किया गया। तहसील मुख्यालय पर ट्रैक्टरों का हुजूम तिरंगा लगाकर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए पहुंचा।

तहसील पर पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान भी सावधान के मुद्रा में खड़ा होकर गया गया। वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपना अपना विचार रखा गया साथ ही किसान विरोधी पुंजिपतियो का पोषक कला कानून वापस लेने का मांग सरकार से किया गया।

वहीँ प्रतिपक्ष के नेता चौधरी ने आज जिले के बांसडीह में किसानों के समर्थन में आयोजित समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली में कहा कि इस मामले में उन सभी लोगों की गहराई से जांच होनी चाहिए , जो शुरू से ही किसान आंदोलन का विरोध कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि किसान आंदोलन को विफल करने के लिए उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टरों के लिए डीजल की आपूर्ति रोकना, किसानों और विपक्ष के नेताओं को नज़रबन्द करना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कलंक है।

सर्वोच्च न्यायालय को इसे खुद संज्ञान में लेना चाहिए। उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं हुआ तो सरकार को पलटने के लिए लोग खुद सड़क पर आने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सर्वश्री राजमंगल यादव,नारद राय,संग्राम सिंह यादव,लक्षमण गुप्ता,संजय उपाध्याय,मिठाई लाल भारती,बंशीधर यादव आदि रहे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago