Categories: बलिया

सतर्कता : मंत्री आनंद स्वरूप ने गड़ारी नाले के खुदाई कार्य का किया शुभारंभ

बलिया में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सुरहा ताल के किनारे खेतों में बरसात के मौसम में लंबे समय तक होने वाले जलभराव से राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कटहल नाले के साथ अब गड़ारी नाला की भी सफाई व खुदाई शुरू हो गई है। खुद संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने गुरुवार को बकायदा पूजन-अर्चन कर खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया। ताकि बारिश के दिनों में लोगों को आसानी हो सके।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात का मौसम आ गया है, इसलिए कार्य में तेजी बनाए रखा जाए। इस बात का भी खास ध्यान रहे कि खुदाई का कार्य मानक के अनुरूप हो। मंत्री आनंद स्वरूप ने कहा कि भारी बरसात की वजह से सुरहा ताल के किनारे खेतों में लंबे समय तक जलभराव की समस्या पिछले दो वर्षों से देखने को मिल रही है। इसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान भी हो रहा है।

किसान हित में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हम सब गंभीर हैं। सुरहा ताल से जुड़े नालों की सफाई व खुदाई हो जाने से निश्चित रूप से काफी हद तक समस्या का समाधान निकलने की संभावना है। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 70 वर्षों में इस नाले की अच्छी तरह खुदाई कभी नहीं हुई, जो कि अत्यंत जरूरी था। राज्यमंत्री के इस प्रयास की सबने सराहना की। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विवेक सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रधान पिंटू सिंह, विमलेश सिंह और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago