कल से पटरियों पर दौड़ी ये ट्रेन, बलिया, गाजीपुर के हजारों यात्रियों को मिली राहत

बलिया। रेलवे ने छपरा-बलिया-गाजीपुर- वाराणसी के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। छपरा-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी रेलमार्ग पर चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार को एकबार फिर अग्रिम आदेश तक शुरू कर दिया गया है। ये ट्रेन बीते 30 अप्रैल से नहीं चल रही थी।कोरोना  मामलों में गिरावट आने के बाद 05111 अप छपरा से वाराणसी सिटी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व 05112 डाउन वराणसी सिटी से छपरा को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं छपरा से लखनऊ होते हुए

फर्रुखाबाद तक जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस व छपरा से लखनऊ तक जाने वाले छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं किए जाने से यात्रियों में नाराजगी भी देखी जा रही है।गौरतलब है कि संपूर्ण लॉकडाउन के बाद अभी सभी ट्रेनों का संचालन शुरू भी नहीं हुआ था कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई और 30 अप्रैल से 17 मई के बीच एक-एक करके कई ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया।

संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सभी ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया था। कुछ महीनों बाद कोविड-19 स्पेशल ट्रेनों के नाम पर कुछ ट्रेनों को यात्री सुविधा के लिए चलाया गया था, इसमें से लखनऊ छपरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन व उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा से फर्रुखाबाद को जाने वाली स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा था। इन दोनों ट्रेनों को अग्रिम आदेश तक परिचालन ठप कर दिया गया है।

जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। जबकि अभी भी लखनऊ छपरा व उत्सर्ग एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं होने प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने- आने वाले लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago