मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का विवादित बयान- ममता बनर्जी को बताया ‘इस्लामिक आतंकवादी’

बलिया डेस्क : योगी सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने रविवार को कहा कि भारत माता की जय व वन्देमातरम बोलने वाले मुसलमानों का ही भारत में सम्मान रहेगा।  वहीँ उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्लामिक आतंकवादी करार देते हुए कहा है कि ममता बनर्जी को चुनाव के बाद बंग्लादेश में शरण लेना पड़ेगा ।

बता दें की संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ला ने रविवार को मकर सक्रांति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था । इससे इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है । उन्होंने दावा किया है कि ममता बनर्जी का भारतीयता में कोई विश्वास नही है । वह इस्लामिक आतंकवादी हैं । उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने व मंदिरों को तोड़ने का कार्य किया है । वह बंग्लादेश के इशारे पर चल रही हैं ।

उन्होंने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की बुरी तरह से पराजय होगी तथा चुनाव के बाद उन्हें बंग्लादेश में शरण लेना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि भारत माता की जय व वन्देमातरम बोलने वाले मुसलमानों का ही भारत में सम्मान रहेगा । उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जिनके दिल में बंग्लादेश व पाकिस्तान होगा , उनका कत्तई सम्मान नही रहेगा ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago