Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर की खुदकुशी

बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायल वार्ड नंबर 9 इमिलिया निवासी 50 वर्षीय अली शेर कपड़े की सिलाई का काम कर अपन परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार सुबह वो कुंडैल ढाला के पास चाय पीने गया, इसके बाद वो अपने घर चला गया। इसी दौरान उसकी किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। विवाद से परेशान होकर अली शेर घर से बाहर निकल गया और उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि अली शेर कुंडैल ढाला से अगे बने नए समपार के पास भटनी जंक्शन की तरफ से बेल्थरारोड की तरफ आ रही मालगाड़ी के सामने पटरी पर सिर रखकर लेट गया और मालगाड़ी से अधेड़ की गर्दन कट गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि एक अधेड़ की मौत की सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच कर कृषक एक्स्प्रेस से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मऊ लेते गई।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago