Categories: बलिया

बलियाः ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना फेफना -बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर चौबेपुर गांव के सामने की है। बलिया कोतवाली क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी 28 वर्षीय मुन्ना राम पुत्र परशुराम फेफना से बलिया जा रहा था। वह जैसे ही फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चौबेपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए।

आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी 8 फरवरी 2024 को हुई थी। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago