विदेश से बलिया आया युवक कोरोना संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती

बलिया प्रशासन विदेश से आये लोगों को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है। खबर के मुताबिक उभाव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कोरोना संदिग्ध पाया गया। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारत सरकार की सूचना पर रविवार की शाम पकड़ कर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। इसके बाद उसका सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया।

बताया जाता है कि युवक 20 मार्च को दुबई की फ्लाइट से वाराणसी एअरपोर्ट पर पहुंचा और वहां से वह अपने गांव आया था। रविवार को भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन को उसके संदिग्ध होने की सूचना दी गई। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया और स्वास्थ्य टीम व पुलिस की देखरेख में उसे गांव से पकड़कर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया।

इसके बाद युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। अगर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके परिवार सहित वह जिस जिस से मिला है, उनको भी स्वास्थ्य टीम पकड़कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करेगी और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी। बताया जा रहा है कि एक और संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल आया था, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल हो गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago