बलिया समेत 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर बनेंगे मेडिकल कॉलेज

उत्तरप्रदेश में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। ये कॉलेज 16 जिलों में खुलेंगे। यह वो जिले हैं जहां न तो सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं और न ही प्राइवेट मेडिकल कॉलेज। इनमें बलिया जिला भी शामिल है। यानि कि बलिया में भी जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर मेडकिल कॉलेज खुलेगा।

जिन 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं उनमें महाराजगंज व संभल के साथ-साथ बागपत, बलिया, भदोही, चित्रकूट, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, रामपुर, संत कबीर नगर, शामली व श्रावस्ती शामिल हैं।

अभी तक महाराजगंज और संभल में निजी संस्था को पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। बाकी जिलों के लिए 21 आवेदन अभी तक मिल चुके हैं। मेडिकल कॉलेज खुलने से सबसे ज्यादा फायदा उन छात्रों को होगा जो मेडिकल शिक्षा के लिए बड़े शहरों की तरफ दौड़ते हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के इलाज के लिए भी बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

महाराजगंज और संभल जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति मिल चुकी है, जो कि न्यूनतम सौ-सौ बेड के होंगे। निजी संस्थाओं को वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। जिला अस्पतालों को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज बनाए जा सकते हैं।

इन मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। जिसके लिए निजी संस्था सरकारी जमीन पर या फिर वह खुद की जमीन पर मेडिकल कालेज का निर्माण कर सकती हैं। उन्हें कुछ मरीजों का इलाज सरकारी मेडिकल कालेजों की तरह सस्ते दर पर करना होगा। फिलहाल ज्यादा से ज्यादा निजी संस्थाओं को आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago