Categories: featured

यूपी के छह और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने पर लगी मुहर, बलिया को फिर रखा गया दूर!

उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) के तहत 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। शुरुआती तौर पर 6 जिलों में कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने वायबिलीटी गैप फंडिंग स्कीम (वीजीएफ) के तहत सैंद्धांतिक सहमति दे दी। पीपीपी मॉडल के तहत जिन 6 जिलों में कॉलेज खुलेंगे, उनमें महोबा, मैनपुरी, बागपत, हमीरपुर, हाथरस और कासगंज शामिल है। हैरानी की बात है कि इसमें बलिया का नाम शामिल नहीं है। बलिया बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने खुले मंच से मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही थी लेकिन अफसोस की बात है कि मेडिकल कॉलेज जिन जिलों में बनेंगे उनमें बलिया का नाम एक बार फिर शामिल नहीं किया है।

बलिया में मेडिकल कॉलेज बनना चुनावी झुनझुना साबित हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार मेडिकल कॉलेज बनाने का बात कहकर किसी भी प्रोजेक्ट में बलिया को शामिल नहीं किया जाता। इसको लेकर विपक्ष के विधायक अक्सर सवाल उठाते हैं। विधानसभा के इसी सत्र मे  मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए  उमाशंकर सिंह ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि “2019 से ही हम सुनते आ रहे हैं कि बलिया में मेडिकल कॉलेज बनेगा। लेकिन अब तक कुछ हुआ नहीं। संसदीय कार्य मंत्री आज खुले हुए मन से दिख रहे हैं। तो क्यों ना आज एक निर्धारित तिथि बता दें कि कब तक ये मेडिकल कॉलेज बनेगा।।”

सीएम योगी ने भी किया था ऐलान

बलिदान दिवस के मौके पर पर परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भी कहा था कि बलिया को तीन साल पहले मेडिकल कॉलेज मिल जाना चाहिए था। लेकिन अब तक नहीं मिल मैं आज मुख्य सचिव को साथ लेकर आया हूं। वो यहीं पर पढ़े हैं। शाम तक यहां रहेंगे और क्रांंतिकारियों की स्मृति में मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर जाएंगे।

14 मेडिकल कॉलेजों का चल रहा निर्माण
प्रदेश में सरकारी और निजी मिलाकर 65 मेडिकल कॉलेज हैं। अमेठी, औरैया, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, गोंडा, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, पीलीभीत, सोनभद्र और सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। यहां अगले सत्र से एमबीबीएस कोर्स चलाने की तैयारी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago