बलिया में पुलिस की मनमानी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पिछले दिनों छात्रनेता धनंजय सिंह बिसेन के साथ कोतवाल ने दुर्व्यवहार किया था, जिसको लेकर छात्रनेता कोतवाल के निलंबन की मांग कर रहे हैं। कई दिनों से उनका आंदोलन जारी है। आज फिर छात्रों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी है। छात्रों की मांग है कि छात्रनेता के साथ दुर्व्यहार करने वाले कोतवाल को निलंबित किया जाए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस बल का प्रयोग कर उन्हें डराना चाहती हैं लेकिन छात्र पीछे नहीं हटेंगे।
छात्रों का कहना है कि जब तक संबंधित कोतवाल पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक हमारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। गौरतलब है कि छात्रों के आंदोलन को कांग्रेस, सपा आप पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है।
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…