सपा के बड़े नेता का एलान: मायावती PM और अखिलेश होंगे यूपी CM उम्मीदवार

गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनाव में सपा की जोरदार जीत से पार्टी में एक नई जान आ गई है। सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच दोनों पार्टियों के गठबंधन पर सपा के एक नेता ने बयान दिया है कि मायावती प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सपा नेता रामगोविंद चौधरी से जब सपा-बसपा गठबंधन को लेकर सवाल किया गया कि बुआ-भतीजे की कैसे निभेगी? कौन होगा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, तो रामगोविंद चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि मायावती तो असल में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। इस पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती प्रधानमंत्री बनेंगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।

रामगोविंद चौधरी ने जगदंबिका पाल पर तंज कसते हुए कहा कि 2019 का चुनाव आते-आते जगदंबिका पाल जी हमारे गठबंधन में होंगे, जो पार्टी जीतती है, ये उसी में शामिल हो जाते हैं। इस पर पलटवार करते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि मैने राहुल गांधी से कम्यूनिकेशन गैप के चलते कांग्रेस को छोड़ा था और अब ताउम्र भाजपा में ही रहूंगा।

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा बसपा के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे खुशी है कि हम बसपा के साथ आए, मैं कोशिश करूंगा कि लोहिया-अंबेडकर की विचारधारा वाली पार्टी देश को नई राह दिखाए। अखिलेश ने कहा कि बसपा-सपा का यह गठबंधन देश की राजनीति को नया आयाम देगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अब बीजेपी का सूर्य अस्त होने लगा है, इन दो सीटों (गोरखपुर, फूलपुर) की हार ने यह साबित कर दिया है। जनता अब इन्हें नकार रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों की बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि देश की क्षेत्रीय पार्टियां मिलकर कोई ना कोई ऐसा रास्ता निकाल लेंगे, जिससे भाजपा को रोका जा सके। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ सपा-बसपा के गठबंधन को सौदेबाजी करार दे चुके हैं। योगी ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं, लेकिन पहले मायावती और अखिलेश अपना नेता तैयार करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago