बलिया – अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर हो सकता है बड़ा बदलाव !

बलिया डेस्क । पंचायत चुनावों को लेकर जारी की गई आरक्षण लिस्ट में भारी बदलाव हो सकता है। ऐसा हम तहसील मुख्यालयों से भेजी गई उस रिपोर्ट के आधार पर कह रहे हैं, जिसमें ये दिखाया गया है कि ज़िले में एक भी परिवार या सदस्य अनुसूचित जनजाति का नहीं है।
ज़िले में पंचायत चुनाव को लेकर अनुसूचित जनजाति के लिए 725 सीटें आरक्षित की गई हैं।

ये सीटें 2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षित की गई हैं। जनगणना 2011 के मुताबिक़, ज़िले में जिले में अनुसूचित जनजाति के लोगों की कुल संख्या 1,73,778 थी।अब 10 बाद तहसील मुख्यालयों से जो रिपोर्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक, ज़िलें में अनुसूचित जनजाति का एक भी सदस्य नहीं हैं। जनगणना 2011 के मुताबिक़, ज़िले में गोंड जाति के लोगों की कुल संख्या 1,38,942 थी और खरवार जाति के सदस्यों की संख्या 34,836 थी।

तहसील मुख्यालयों ने ये रिपोर्ट डीपीआरओ को भेज दी है। डीपीआरओ यह रिपोर्ट शासन को भेजेगा। इसके बाद अगर रिपोर्ट मान्य हुई तो जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई 725 सीटों पर खतरा मंडराने लगेगा। पंचायत चुनावों में हर बार की तरह इस बार भी अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सीटों का आरक्षण शासन की गाइड लाइन के तहत ही किया गया है। नियम के तहत ही पंचायत चुनाव के अलग-अलग पदों (जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य) पर आरक्षण निर्धारित किया गया है।

तहसीलों की ये रिपोर्ट सामने आने के बाद अब सवाल उठने रहे हैं कि आखिर जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए अलग-अलग पदों के लिए आरक्षित कुल 725 सीटों पर चुनाव कौन लड़ेगा। अगर सरकार ने इस रिपोर्ट को स्वीकार किया तो एक बार फिर किए गए आरक्षणों में भारी बदलाव हो सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago