बेल्थरा रोड डेस्क : देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, अपराध और किसानों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने देश व प्रदेश की बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला है। पार्टी की यूथ विंग ने सोमवार को बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से तहसील तक विरोध प्रदर्शन कर उप ज़िलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
ये विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के युवा नेता रवि प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन में पार्टी के यूथविंग के लगभग सभी स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों में बड़ी तादाद इलाके के बेरोज़गार नौजवानों की रही। समाजवादी पार्टी यूथविंग के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए। जिसके बाद वहां से तहसील तक विरोध मार्च निकाला गया।
तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने उप ज़िलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
जिसमें राज्यपाल एवं राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कई मांगे रखी गईं। ज्ञापन में मांग की गई कि आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दामों को कम किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। सपाईयों ने यहां सूबे की मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि योगी के राज में प्रदेश में अपराध तेज़ी से बढ़ा है, जिसपर अंकुश लगाने की ज़रूरत है। निजिकरण और बेरोज़गारी पर भी अंकुश लगाए जाने की मांग की गई।
योगी सरकार के शासनकाल में महिला उत्पीड़न के मामलों में आई तेज़ी के खिलाफ़ भी सपाइयों ने आवाज़ बुलंद की। मांग की गई कि महिलाओं के उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जाए। साथ ही व्यापारियों को भी उत्पीड़न से निजात दिलाई जाए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में सड़क निर्माण की मांग भी की। ज्ञापन में कहा गया कि सोनाडीह ढाला से बॉसपार बहोरवा तक और देवेंद्र डिग्री कॉलेज से चौकिया मोड़ तक सड़क का निर्माण कराया जाए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…