बलिया डेस्क: अपने बलिया का नाम न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी तमाम वजहों से फैला हुआ है. यहाँ से जुड़े लोगों ने दुनिया भर में अपना परचम लहराया है और बलिया का नाम रौशन किया है. यूँ ही नहीं बलिया को बागियों का शहर कहा जाता है. है कुछ ख़ास यहाँ की मिटटी में. बलिया से देश की आज़ादी के लिए लड़ने वाले महान क्रांतिकारी निकले हैं वही आज़ाद भारत की सियासत को अलग मोड़ देने वाले तमाम नेता भी यहीं से निकले हैं.
बलिया ने चंद्रशेखर के रूप में देश को प्रधानमंत्री भी दिया है लेकिन आज हम आपको एक और ख़ास बात बताने जा रहे हैं. क्या आपको मालूम है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ की जड़ें बलिया से जुड़ी हुई हैं.दरअसल यह बात बिलकुल सच है और इसी का पता लगाने के लिए एक बार कुछ महीनों पहले मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन भी बलिया आए थे.
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने उन्हें अपने पूर्वजों का पता लगाने के लिए एक बार बलिया भेजा था और वह यहाँ आये भी थे. इस दौरान उन्होंने तारीफ करते हुए कहा था कि बलिया ने न सिर्फ देश को प्रधानमंत्री दिया है बल्कि विदेश को प्रधानमंत्री दिया है. इस दौरान उन्होंने अपनी खोज के बाद साफ़ कहा था कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के पूर्वज बलिया के रसड़ा से ताल्लुक रखते थे.
उन्होंने कहा था कि इस बात का उन्हें प्रमाण भी मिल चुका है. उन्होंने कहा था कि फिलहाल तो इस पर कुछ ज्यादा नहीं बता सकता लेकिन वह और जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने मॉरीशस से सुंदर देश भारत को कहा था.बहरहाल, फिलहाल तो उन्हें अपनी खोज में कहाँ तक सफलता मिली इसके बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता है और न ही उसके बाद उनकी तरफ से कोई बयान आया.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…