मऊ ट्रैफिक पुलिस की कारस्तानी, बलिया में खड़ी गाड़ी का कोपागंज में काटा चालान

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर चालान किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ चालान हुए हैं। इसे लेकर लगातार शिकायतें भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस कई फर्जी चालान भी कर रही है।

कथित तौर पर फर्जी चालान किए जाने का एक ऐसा ही मामला बलिया से सामने आया है। आरोप है कि बलिया के रहने वाले एक शख्स की गाड़ी का मऊ के कोपागंज में तब चालान कर दिया गया, जब उसकी गाड़ी वहां मौजूद ही नहीं थी। इसकी शिकायत पीड़ित के भाई धीरेंद्र सिंह यादव ने ट्विटर पर यूपी ट्रैफिक पुलिस को टैग कर की है।

पीड़ित के भाई का कहना है कि उनके भाई रवि प्रकाश सिंह की गाड़ी सुपर स्प्लेंडर (UP-60 AH 1939) का मऊ के कोपागंज में चालान कर दिया गया। ये चालान ऑनलाइन किया गया है। जिसकी कॉपी उनके भाई को भेजी गई है। जिसमें चालान की वजह बिना हेलमेट गाड़ी चलाना बताया गया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस वक्त गाड़ी का चालान काटा गया उस वक्त वो गाड़ी वहां मौजूद ही नहीं थी।  उन्होंने कहा कि उनके भाई की गाड़ी चालान के वक्त फेफना के एस्सार पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। जिसका उनके सबूत भी है। उन्होंने ट्विटर पर पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की पुटेज भी शेयर की है।

जिसमें गाड़ी चालान के वक्त पेट्रोल पंप पर खड़ी नज़र आ रही है। धीरेंद्र का कहना है कि उनका भाई कोपागंज कभी गया ही नहीं और उसका चालान काट दिया गया।  धीरेंद्र ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए अपील की है कि ग़लत चालान का संशोधन कराया जाए।

धीरेंद्र की शिकायत के बाद मऊ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। मऊ पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “उक्त प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित कर दिया गया है”।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago