बलियाः अब मनरेगा के तहत रोज़गार पाना हुआ बेहद आसान, घर बैठे बस करें एक SMS

बलिया डेस्क : मनरेगा के तहत रोज़गार पाना अब और आसान हो गया है। अब इस योजना के तहत घर बैठे ही कामकार एक एसएमएस के ज़रिए को रोज़गार पा सकेंगे। कामकारों की तरफ से किए जाने वाले एसएमएस का ब्यौरा दर्ज करने और उन्हें रोजगार दिलाने के लिए ज़िले में मनरेगा सेल का गठन किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विपिन कुमार जैन ने ज़िला स्तर पर इस व्यवस्था के संचालन के लिए मनरेगा सेल में एपीओ ज्ञानेंद्र यादव मोबाइल नंबर 7007319578 व लेखाकार विनोद श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 9450778095 को अधिकृत किया है। दिए गए नंबरों पर अब कोई भी श्रमिक फोन कर मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है।

सीडीओ के मुताबिक वह ख़ुद इसकी निगरानी करेंगे। जैन ने एपीओ और लेखाकार को निर्देश दिया है कि वो मनरेगा योजना के तहत रोजगार की मांग की सूचना एसएमएस के ज़रिए मिलने के बाद एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। साथ ही हर 15 दिन पर उसका अवलोकन डीसी मनरेगा से कराते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था ब्लॉक स्तर पर भी शुरू की जाएगी। वहां भी इस काम के लिए कर्मियों को अधिकृत किया जाएगा। बता दें कि एसएमएस की व्यवस्था मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार प्राप्त कराने के माध्यम को और ज़्यादा आसान बनाने के लिए अपनाई गई है। इससे पहले ये व्यवस्था थोड़ी जटिल थी। जिससे कामकारों को पंजीकरण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago