बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर चालान किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ चालान हुए हैं। इसे लेकर लगातार शिकायतें भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस कई फर्जी चालान भी कर रही है।
कथित तौर पर फर्जी चालान किए जाने का एक ऐसा ही मामला बलिया से सामने आया है। आरोप है कि बलिया के रहने वाले एक शख्स की गाड़ी का मऊ के कोपागंज में तब चालान कर दिया गया, जब उसकी गाड़ी वहां मौजूद ही नहीं थी। इसकी शिकायत पीड़ित के भाई धीरेंद्र सिंह यादव ने ट्विटर पर यूपी ट्रैफिक पुलिस को टैग कर की है।
पीड़ित के भाई का कहना है कि उनके भाई रवि प्रकाश सिंह की गाड़ी सुपर स्प्लेंडर (UP-60 AH 1939) का मऊ के कोपागंज में चालान कर दिया गया। ये चालान ऑनलाइन किया गया है। जिसकी कॉपी उनके भाई को भेजी गई है। जिसमें चालान की वजह बिना हेलमेट गाड़ी चलाना बताया गया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस वक्त गाड़ी का चालान काटा गया उस वक्त वो गाड़ी वहां मौजूद ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके भाई की गाड़ी चालान के वक्त फेफना के एस्सार पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। जिसका उनके सबूत भी है। उन्होंने ट्विटर पर पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की पुटेज भी शेयर की है।
जिसमें गाड़ी चालान के वक्त पेट्रोल पंप पर खड़ी नज़र आ रही है। धीरेंद्र का कहना है कि उनका भाई कोपागंज कभी गया ही नहीं और उसका चालान काट दिया गया। धीरेंद्र ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए अपील की है कि ग़लत चालान का संशोधन कराया जाए।
धीरेंद्र की शिकायत के बाद मऊ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। मऊ पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “उक्त प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित कर दिया गया है”।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…