मऊ जिले में जेल प्रशासन सवालों के घेर में खड़ा नजर आ रहा है. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो जेल प्रशासन के भष्ट्राचार की पोल खोल रहा है. वीडियो को किसी कैदी द्वारा बनाया गया है. जो जेलर और जेल अधीक्षक पर कारागार में सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर धन उगाही का आरोप लगा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
मऊ जिले में जेल प्रशासन सवालों के घेर में खड़ा नजर आ रहा है. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो जेल प्रशासन के भष्ट्राचार की पोल खोल रहा है. वीडियो को किसी कैदी द्वारा बनाया गया है. जो जेलर और जेल अधीक्षक पर कारागार में सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर धन उगाही का आरोप लगा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
जेल में पैसे देकर खाने की चीजें खरीदते कैदी
कैदी के अनुसार जेल में जेलर लाल रतनाकर सिंह और जेल अधीक्षक अविनाश सिंह द्वारा जमकर भष्ट्राचार किया जा रहा है. जेल में हीरोइन-गांजे के कारोबार उनकी ही सह पर चल रहे हैं. पैसा है तो जेल में सारी सुविधाएं कैसे मुहैया हो जाएंगी इसकी पुरी जानकारी दी गयी है.
जेल में चल रही चिकन पार्टी
वायरल वीडियो में बताया गया है कि जेल के अन्दर हाता नम्बर दो में स्थित बैरेक नम्बर चार और सात स्थित है. इन बैरेकों में कैदियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह में हीटर और मोबाइल चलाने की सुविधा मुहैया कराई जाती है. इसके साथ ही 20 रुपये में नाश्ता भी मिलता है. जेल के खाने को इस लिए खराब बनाया जाता है ताकि कैदी कैन्टीन की सुविधा लें.
जेल में हीटर सुविधा
वहीं हर महीने दस हजार रुपये देने पर नशे का कारोबार करने की इजाजत भी मिलती है. जिसमें हीरोइन और गांजा बेचना शामिल है. और तो और जो कैदी इसके खिलाफ अवाज उठाता है तो उसे धमकी दी जाती है कि उसका जेल से ट्रांसफर कर दिया जायेगा या फिर हत्या करा दी जायेगी.
जेल में बिकता नशे का सामान
एसपी अनुराग आर्य़ के अनुसार वीडियो की सत्यता पर सवाल खड़ा किया गया है. एसपी ने कहा कि सबसे पहले जांच का विषय ये है कि यह वीडियों मऊ जेल का है या नहीं. अगर मऊ जेल का है तो कितना पुराना है, किस कैदी द्वारा बनाया गया है, किसके द्वारा जेल से बाहर वायरल किया गया है.
बता दें कि बता दें कि इससे पहले उन्नाव जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो शातिर अपराधी जेल में खुलेआम असलहा लहराते दिख रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल में लजीज खाने के साथ शराब की व्यवस्था भी है. वायरल वीडियो में अपराधी खुलेआम प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरठ जेल हो या फिर उन्नाव, वे प्रदेश की किसी भी जेल को कार्यालय बना देंगे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…