बलिया के सांसद का दावा- 25 साल तक प्रधानमंत्री रहेंगे नरेंद्र मोदी !

लोकसभा में मंगलवार को भी बजट पर चर्चा के दौरान बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपनी सरकार की नीतियों का बखान करते हुए बजट को जनता के कल्याणकारी बताया तो वहीँ से बजट चर्चा के दौरान राम मनोहर लोहिया के एक बयान का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी के 25 साल तक प्रधानमंत्री रहने का दावा कर दिया.

दरअसल, लोकसभा में सोमवार को आम बजट पर चर्चा की शुरुआत हुई जो आज भी जारी रही. इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस सदन में सत्ता में रहते हुए इंदिरा गांधी से लोहिया ने कहा कि था कि अगर तुम हिन्दुस्तान की महिलाओं को धुआं रहित चूल्हा दे दो, उनके लिए शौचालय बना दो, तो 25 साल कोई तुमको प्रधानमंत्री पद से हटा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि यह बात संसद की कार्यवाही में भी दर्ज है.

इसके बाद सांसद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह काम किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया. लेकिन बहुत अरसे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की माताओं-बहनों के लिए धुआं रहित चूल्हा दिया, उनके लिए शौचालय बनवाए. सांसद ने कहा कि अगर राम मनोहर लोहिया की बात सही है तो नरेंद्र मोदी को 25 साल तक तो प्रधानमंत्री रहना चाहिए. बीजेपी सांसद ने कहा कि इस सदन में सभी लोग लोहिया की कही बात को तो सही मानते ही हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago