Categories: बलिया

300 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंटड आरोपी लखनऊ और बलिया से गिरफ्तार

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल बिहार जैसे कई राज्यों में पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने लखनऊ और बलिया से गिरफ्तार किया है।

पिछले चार सालों में करीबन 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले फ़रार अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड अरुणेश सीता को लखनऊ से और इसी गिरोह के एक और डायरेक्टर बालचंद चौरसिया को बलिया से गिरफ्तार किया गया। सर्विलांस सेल प्रभारी अंजनी पांडेय की टीम के एसआई राजकुमार पांडेय औऱ सूरज तिवारी ने आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

दोनों शातिर अपराधी लंबे समय से फरार थे, अभी तक किसी भी राज्य की पुलिस इन्हें ढूंढ नहीं पाई थी। करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड अरुणेश सीता बिहार का रहने वाला है। अरुणेश पहले रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस में रीजनल मैनेजर के पद पर बिहार और पश्चिम बंगाल में काम करता था। इसके बाद 2010 में कुछ साथियों अनिल त्रिवेदी और राशिद के साथ मिलकर उसने इंडस वेयर तथा अन्य कंपनियां खोली और धन दोगुना करने के नाम पर पैसे ऐंठे।

उसने कंपनी में कई डायरेक्टर्स, लीडर्स और एरिया मैनेजर जैसे पदों पर अपने खास लोगों को बैठाया, शेयर के नाम पर पैसे जमा कराए। ठगी का गोरखधंधा चलता रहा। इसके बलबूते पर आरोपी ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान में होटल, पटना में बेशकीमती जमीने और प्लॉट, दिल्ली में मॉल और कॉम्प्लेक्स में कमर्शियल प्रॉपर्टीयां खरीदी। अरुणेश ने एक फिल्म कंपनी भी लॉन्च किय। इस महा ठगी के पैसे से चार पांच भोजपुरी फिल्में तक प्रोड्यूस की।

ठगी का यह खेल चलता रहा। इनसे कमाए पैसों से अरुणेश सक्सेस पार्टियां देता था। लग्जरी गाड़ियों में घूमता। रुणेश सीता एवं उसके गैंग के खिलाफ अब तक की छानबीन में पंजीकृत अपराधों की क्रिमिनल हिस्ट्री सामने आई है। आरोीपी यूपी के ईओडब्ल्यू सहित कई जनपदों से मास्टरमाइंड वांछित था। इसके अलावा आरोपी पर बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों में करीब 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इसमें 14 मुकदमे जानकारी में है। आज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी और ज्यूडिशियल रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago