Categories: बलिया

बलियाः 24 घंटे में 1 फीट बढ़ा बाढ़ का पानी, कई इलाके जलमग्न

राजस्थान के धौलपुर बैराज से छोड़ा गया पानी बलिया की तरफ बढ़ रहा है। गंगा की लहरें निचले इलाकों में परेशानी बढ़ा रही है। बाढ़ के पानी में बढ़त देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में शहर के महावीरघाट के निचले इलाके में करीब एक फीट तक बाढ़ का पानी बढ़ गया है।

इससे हालात बिगड़ गए हैं। गायत्री शक्तिपीठ का संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प है। वहीं बाढ़ के पानी से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। शहर के कंसपुर, वजीरपुर, विजयीपुर व बेदुआ दियारे में सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है।

गंगापार बसे शिवपुर व जवहीं दीयर में भी बाढ़ से हालात नाजुक बने हुए हैं। चारों तरफ बाढ़ का पानी भर जाने से खेतों की फसलें खराब हो चुकी हैं। वहीं निहोरा नगर, यारपुर, शनिचरी मंदिर आदि दर्जनों क्षेत्र में फंसे लोगों नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में जानवरों व मवेशियों के चारों को लेकर पशुपालक परेशान हैं। महिलाएं बच्चे घरों में कैद हैं। निचले इलाके के घर भी पानी में डूब गए हैं। बाढ़ पीड़ितों ने अब प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago