लॉक डाउन की वजह से नहीं आ पाई बारात, ऑनलाइन हुआ दो बहनों का निकाह

बलिया डेस्क कोरोना वायरस के कारण लोग खौफजदा है। लॉक डाउन के कारण जो जहां है वहां से बाहर नहीं आ रहा है। इस कारण पहले से तय शादी को भी लोग स्थगित कर दे रहे हैं, लेकिन एक पिता ने गजब की मिसाल पेश की। तय तिथि पर एक नहीं दो-दो बेटियों का निकाह (शादी) कराई। हालांकि दोनों के दूल्हे भी ऑनलाइन वीडियो कॉल पर थे। इधर से परंपराओं के मुताबिक पेश इमाम ने से दो सगी बहन का निकाह ऑनलाइन पढ़ाया। यह मामला बलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 का है।

यह है पूरा मामला
अहमद कुरैशी उर्फ छोटे कुरैशी ने अपनी दो बेटी नगमा परवीन और राहत परवीन की शादी एक साथ 25 मार्च को तय की थी। शादी की तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी थी। लेकिन, देशभर में लॉक डाउन के कारण बारात नहीं आ सकी। इसके कारण दोनों पक्ष ने रजामंदी से नई परंपरा की शुरूआत करने का निर्णय लिया। 

बिहार से आती बारात
छोटे कुरैशी की तीसरी बेटी नगमा परवीन का निकाह नालंदा (बिहार) के आगामा निवासी मोहम्मद मंजूर कुरैशी का पुत्र शमशेर कुरैशी से हुई, जबकि चौथी बेटी राहत परवनी का निकाह बिहार के ही गया जिला के अबगीला जगदीशपुर निवासी कलीम कुरैशी मरहूम के पुत्र शाहनवाज अख्तर कुरैशी से हुई। 

तय तिथि पर हुई शादी
आनलाइन निकाह में दोनों दूल्हा अपने परिवार के साथ बैठे थे। इधर से छोटे कुरेशी की दोनों बेटियां भी परिवार के साथ बैठी थी। तय तिथि पर शाम शाम 4:00 बजे मदरसा दारुल उलूम जकरिया के सदर मुदर्रीस व मीर शिकार टोला मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद अहसन ने निकाह पढ़ाया। जिसे दोनों तरफ से कबूल कर लिया गया। वहीं, इस मौके पर हाफिज नफीस साहब, वार्ड पार्षद पति मोहम्मद अफाक आदि लोग मौजूद थे। निकाह की रस्म अदायगी के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago