बलिया में कोरोना से मुक्ति के लिए युवा चेतना कर रही ये शानदार काम !

बलिया- देश भर में बलिया मालदेपुर मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मीयों को अल्पाहार और मास्क युवा चेतना के तत्वावधान में दिया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पुलिसकर्मीयों को मास्क पहनाकर कोरोना से लड़ने का आग्रह किया। जहां चारों ओर दुकानें बंद हैं वहीं युवा चेतना ने ड्यूटी पर तैनात दर्जन भर पुलिसकर्मीयों के नाश्ते का भी इन्तेजाम कराया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत सहित पूरा विश्व महामारी कोरोना के चपेट में है चारों ओर भय और आतंक का माहौल है एसी स्थिति में हम सबों को सतर्क रहते हुए दूसरों की मदद को जारी रखना है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की इस विपदा में युवा चेतना ही एकमात्र राजनीतिक संगठन है जिसने तत्पर्ता के साथ समाज में जनता की सेवा की है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सरकार को भी गाँव-गाँव मास्क और आवश्यक समान का वितरण शुरू करा देना चाहिए।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश में संशय का माहौल है कोरोना के कारण एसी स्थिति में हमसबों को सतर्क रहते हुए स्वस्थ रहना है।श्री सिंह ने कहा की आसपास पुलिसकर्मी,स्वास्थकर्मी,प्रेस प्रतिनिधि या कोरोना से लड़ रहा कोई भी साथी हो तो उसके भोजन की व्यवस्था हमसबों को करना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा की सरकार ने जो पैकेज की घोषणा की है उसको गाँव तक पहुँचाना होगा नहीं तो जनता त्रस्त हो जाएगीश्री सिंह ने कहा की युवा चेतना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता के साथ है।श्री सिंह ने कहा की जिस किसी भी व्यक्ति को खाद्य सामग्री की आवश्यकता हो तो वो युवा चेतना से सम्पर्क कर सकते हैं।

युवा चेतना गाँव-गाँव तक सुरक्षित तरीक़े से सहयोग पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है।श्री सिंह ने कहा की अपने जान की बिना परवाह किए कोरोना के ख़ात्मे हेतु सेवा दे रहे कर्मियों के प्रति हमें संवेदनशील रहना होगा।इस अवसर पर अजय ओझा,पीयूष सिंह और नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago