बलिया-छपरा रूट पर पटरी धंसने से कई ट्रेनें रद, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

बलिया– छपरा रूट पर बांसडीह के पास बोहा में शुक्रवार को फिर पटरी धंसने से कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया और एक दर्जन ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गए। शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पटरी से ही डाउन सद्भावना एक्सप्रेस गुजर भी गई। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ।किसी प्रकार इस गाड़ी को बांसडीह रोड की ओर भेजा गया। इसकी जानकारी होने के बाद बलिया-छपरा रेलखंड पर एक बार फिर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।

यह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं
4 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 18191 छपरा-फरुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
5 अक्टूबर को फरुखाबाद से चलने वाली 18192 फरुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
5 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है– 03 अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से चलेगी।
03 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली 19305 इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दरभंगा पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अपने निर्धारित मार्गऔड़िहार-बलिया- छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।


03 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने  निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03 अक्टूबर को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
04अक्टूबर को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी- गोदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
04 अक्टूबर को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।


04 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
03 अक्टूबर को डिब्रूगढ़ से चने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हाजीपुर – सोनपुर – पाटलिपुत्र – दीनदयाल उपाध्याय- वाराणसी से जाएगी।

छह दिन बाद हो रहा था ट्रेनों का ट्रायल– छह दिनों से रेल परिचालन समान्य करने में जुटे रेल महकमा को शुक्रवार को सफलता मिलती नजर आ रही थी। सुबह अप साइड से ट्रायल के रुप में सारनाथ व ताप्ती-गंगा को चलाया गया। इसके बाद डाउन की ओर से उत्सर्ग एक्सप्रेस को छपरा भेजा गया। दोपहर करीब 12.40 बजे दिल्ली से चलकर रक्सौल जा रही डाउन सद्भावना एक्सप्रेस बलिया-बांसडीहरोड के बीच किमी संख्या 60/0 से गुजर रही थी। इसी बीच रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन खिसकने लगी। इसके बाद गाड़ी को मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने रोक दिया। कुछ कर्मचारी नीचे उतरे और पटरी का निरीक्षण कर धीरे-धीरे ट्रेन को गुजारा गया। बेहद कम गति से गाड़ी के गुजरने के बाद भी पटरी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसकी जानकारी मिलने पर महकमें में हड़कम्प मच गया। इस रूट पर रेल आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया। रेल सूत्रों की मानें तो पटरी धंसने के बाद गाजीपुर तक पहुंच चुकी डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया। यह ट्रेन औड़िहार, मऊ, इंदरा, बिल्थरारोड, भटनी, सिवान से होते हुए छपरा के लिये भेजी गयी। दोबारा रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के बाद वाराणसी से डीआरएम समेत अन्य आला अफसर मौके के लिये रवाना हो गये हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago