Categories: बलिया

तीन महीने से गोदामों में स्टोर कर रखी थी खाद, 14 दुकानों के लाइसेंस निरस्त

बलिया में लगातार आ रही खाद की किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं। कई उर्वरक विक्रेताओं ने गोदामों में खाद स्टोर करके रखी है। ऐसे में विक्रेताओं की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है। इसी बीच कृषि विभाग ने खाद गोदामों पर छापेमारी शुरु कर दी है। जिससे खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।

बताया जा रहा है कि कृषि विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। जानकारी के मुताबिक इन गोदाम में तीन महीनों से खाद होने के बावजूद भी उसकी बिक्री नहीं की जा रही थी। जिससे किसानों को डीएपी बाडारों में नहीं मिल रहा था और कई दुकानदार मनमाने दामों पर खाद बेच रहे थे।

किसानों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने रसड़ा ब्लॉक के चार, बेल्थरा एक, बैरिया पांच, नवानगर तीन, पंदह के दुकानों का सत्यापन कराया। इसके अलावा हनुमानगंज के एक, दुबहड़ दो, बेलहरी तीन, सोहांव, चिलकहर व नगरा के एक-एक दुकानों के साथ ही कोऑपरेटिव के चार दुकानों के स्टॉक का सत्यापन विभागीय अधिकारियों से कराया। जांच में पता चला कि उर्वरक विक्रेता पीओएस मशीन में पिछले तीन माह से डीएपी रख रहे हैं लेकिन बेंच नहीं रहे।

कुल 14 दुकानों में गड़बड़ी मिली। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने इन दुकानों पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की। इसमें किसान सेवा केंद्र, प्रेम कुमार सिंह, किसान बीज भंडार, शुभम खाद भंडार, एग्री जंक्शन केंद्र लक्ष्मणपुर, एग्री जंक्शन केंद्र, सिंह खाद भंडार, मां गायत्री खाद भंडार, मिश्रा खाद भंडार, सूरज खाद भंडार, परासर बाबा उर्वरक केंद्र, सागर ट्रेडर्स, विशाल फर्टिलाइजर व जय माता दी खाद बीज दुकानें हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago