बलिया के मंजीत यादव बने असिस्टेंट कलेक्टर, पश्चिम बंगाल के कुंचबिहार में हुई पहली पोस्टिंग

बलिया के मंजीत यादव बने असिस्टेंट कलेक्टर, पश्चिम बंगाल के कुंचबिहार में हुई पहली पोस्टिंगबलिया के नगरा ब्लाक क्षेत्र के सिहोरी कसौंडर गांव के रहने वाले मंजीत कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 239वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया था। मंजीत के यूपीएससी पास करने के बाद उनकी जिले में खूब चर्चा थी।मंजीत यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, मंजीत के इस बार चर्चा में आने की खास वजह ये है कि उनको मिली पहली पोस्टिंग है।

मंजीत ने बलिया खबर को बताया कि उनकी प्रथम नियुक्ति पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर मिली है। मंजीत के पिता भोला यादव भारतीय थल सेना से सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। पिता ने शुरू से ही बेटे की शिक्षा पर खास ध्यान दिया। मंजीत की प्राथमिक शिक्षा नगरा से हुई। उन्होंने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल नासिक से पूरी की।इसके बाद मंजीत ने आईआईटी रोपड़ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। शुरू से ही मेधावी मंजीत 2014 से डीआरडीओ में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।

यूपीएससी में उन्हें सफलता पांचवें प्रयास में मिली।आईएएस मंजीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया। प्रतिभागियों के लिए अपने संदेश में मंजीत ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति, लगन और आत्मविश्वास से संसार में कठिन से भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा, बलिया की धरती में अपार संभावनाएं है। समय-समय पर इस धरती की क्षमताओं को देश दुनिया ने महसूस किया है।

युवा वर्ग को अपने समय व मेहनत का सदुपयोग कर एक रणनीति के तहत अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।बता दें कि बलिया के छात्र-छात्राएं लगातार यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर बलिया का नाम रोशनी कर रहे हैं। अभी हाल ही में बिहार राज्य सेवा आयोग में बलिया के कई प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago