सांकेतिक फोटो
बलिया में अंधविश्वास का बहुत ही हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है. जहां भूत भगाने का एक बहुत बड़ा मेला लगा हुआ है. इस मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार से से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं जिनमें महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं. जहां एक मंदिर में अपने और अपने परिजनों के उपर चल रही प्रेत बाधाओं से मुक्ती पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंच चुके हैं.
जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनियर नगर स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में लगे इस मेले में हां नवरात्र की शुरूआत से ही लोग अपनी कथित भूत-प्रेत संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मंदिर में डेरा जमाए हुए हैं. इस मंदिर के बारे में लोगों के बीच काफी कहानियां प्रचलित हैं. जिसके चलते यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ती जाती है.
बलिया के मनियर नगर के इस मंदिर के बारे में लोगों का कहना है कि नवरात्र के समय मंदिर में आने वाले लोगों को कथित भूत-प्रेत की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. इस दावे के चलते यहां हजारों लोगों का हुजूम जमा होता है जो एक मैले जैसा दिखाई देता है. इस तरह के मेले के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि पहले भी इस तरह के मेले और आयोजन सामने आज चुके हैं जिनमें कथित तौर पर लोगों की भूतप्रेत की बाधाओं को दूर किया जाता है. ऐसे समय में जब हमारा देश साइंस और टेक्नॉलिजी में इतनी तरक्की कर चुका है तब ऐसे कार्यक्रम का होना हैरान करता है.
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…