अंधविश्वास का नजारा- बलिया में लगा भूत भगाने का मेला, बड़ी तादात में शामिल हो रहे लोग

बलिया में अंधविश्वास का बहुत ही हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है. जहां भूत भगाने का एक बहुत बड़ा मेला लगा हुआ है. इस मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार से से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं जिनमें महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं. जहां एक मंदिर में अपने और अपने परिजनों के उपर चल रही प्रेत बाधाओं से मुक्ती पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंच चुके हैं.

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनियर नगर स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में लगे इस मेले में हां नवरात्र की शुरूआत से ही लोग अपनी कथित भूत-प्रेत संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मंदिर में डेरा जमाए हुए हैं. इस मंदिर के बारे में लोगों के बीच काफी कहानियां प्रचलित हैं. जिसके चलते यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ती जाती है.

बलिया के मनियर नगर के इस मंदिर के बारे में लोगों का कहना है कि नवरात्र के समय मंदिर में आने वाले लोगों को कथित भूत-प्रेत की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. इस दावे के चलते यहां हजारों लोगों का हुजूम जमा होता है जो एक मैले जैसा दिखाई देता है. इस तरह के मेले के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि पहले भी इस तरह के मेले और आयोजन सामने आज चुके हैं जिनमें कथित तौर पर लोगों की भूतप्रेत की बाधाओं को दूर किया जाता है. ऐसे समय में जब हमारा देश साइंस और टेक्नॉलिजी में इतनी तरक्की कर चुका है तब ऐसे कार्यक्रम का होना हैरान करता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

21 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago