Categories: बलिया

मनियर चैयरमेन को वापस सौंपे उनके अधिकार, शासन का जिलाधिकारी को निर्देश

बलिया: अपने अधिकारों से हटाए गए मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता को जल्द ही उनके अधिकार वापस मिल सकते हैं। शासन ने जिलाधिकारी बलिया को निर्देश दिए हैं कि भीम गुप्ता को उनके ऊपर दर्ज मामले में जमानत मिल गई है। ऐसे में उनके पदीय दायित्वों को उन्हें सौंप देना चाहिए।

बता दें कि 6 जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर की तत्कालीन ईओ मणिमंजरी राय ने शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने मकान में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता को आरोपी बनाया गया था। उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

इस मामले में सुनवाई चली और तीन महीने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद ही उनसे सारे अधिकार वापस ले लिए गए थे। मनियर के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के संचालन के लिए एसडीएम बांसडीह को प्रशासक नियुक्त किया गया था।

चेयरमैन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद से ही वह दोबारा चार्ज लेने के लिए गुहार लगा रहे थे। उन्होंने अपने पदीय दायित्वों को पाने के लिए शासन में गुहार लगाई थी। उनकी गुहार को शासन ने स्वीकार कर लिया है। नगर विकास विभाग के उप सचिव राजेंद्र मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी बलिया को भेजे पत्र में भीम गुप्ता को उनके पदीय दायित्वों को सौंपने का आदेश दिया है।

बता दें कि इससे पहले भी तत्कालीन जिलाधिकारी की ओर से विकास कार्यों की 12 बिंदुओं की जांच के लिए जनपद स्तरीय समिति बनाई गई थी। इसमें चेयरमैन कई बिंदुओं पर दोषी पाए गए थे। जिलाधिकारी ने शिकायत पत्र के साथ ही उक्त जांच की रिपोर्ट भी शासन को भेजकर मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया था। लेकिन अब उन्हें वापस दायित्व सौंपने के आदेश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago