मणिमंजरी केस – 5 हज़ार कमाने वाला कंप्यूटर बाबू कैसे बना 8 साल में करोड़ो का मालिक

बलिया डेस्क : मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी के सु’साइड मामले में चेयरमैन समेत जिन जिन लोगों के खि’लाफ मा’मला दर्ज किया गया है, उसमे से एक कंप्यूटर बाबू भी है. अब इसकी सच्चाई धीरे धीरे सामने आ रही है. आपको बता दें कि इस कंप्यूटर बाबू ने महज़ आठ सालो में करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली. बताया जा रहा है कि यह कंप्यूटर बाबू 2012 में मामूली वेतन पर आउटसोर्सिंग पर रखा गया था. लेकिन अब नगर पंचायत में उसका अपना तीन मंजिला मकान है. साथ ही साथ उसने अपने भाइयों को दूकान भी करवा दिया है.

2012 में इसे महज़ पांच हज़ार रूपये के वेतन पर नौकरी पर रखा गया था लेकिन आज यह करोड़ो का मालिक है. दरअसल कहा यह जा रहा है कि नगर पंचायत का ज़्यादातर काम कंप्यूटर के ज़रिये होता है. ऐसे में धीरे धीरे वह तमाम ठेकेदारों के करीब आ गया है और चुनाव के बाद वह चेयरमैन का भी ख़ास हो गया. लगातार उसकी सम्पत्ति में इजाफा होता चला गया. बताते हैं कि नौकरी ज्वाइन करने से पहले उसके घर वाले काफी गरीब थे. पिता राजमिस्त्री थे और एकलौते घर में कमाने वाले.

लेकिन कंप्यूटर बाबू की नौकरी के बाद परिवार अचानक से अमीर होता चला गया. खैर इसकी खबर तो सभी को थी कि आखिर इसके पासप पैसा आ कहाँ से आ रहा है लेकिन किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं की. लेकिन ईओ मणि मंजरी के आने के बाद इसका खेल बिगड़ता चला गया. मणि मंजरी ने इस पर नज़र रखनी शुरू कर दी. नगर पंचायत के कर्मचारी बताते हैं कि एक बार कंप्यूटर बाबू की हरकत की वजह से ईओ मणि मंजरी रो पड़ी थीं और उसे ऑफिस से भगा दिया था. बाद इसके उन्होंने अपना कार्यालय अलग कर लिया लेकिन सीसीटीवी के ज़रिये उन्होंने कंप्यूटर बाबू पर नज़र रखना नहीं छोड़ा. बहरहाल इस मामले की ठीक से जांच हो तो कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago