बलिया डेस्क-बलिया में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं। इस बात की जानकारी बुलेटिन के द्वारा दी गई है । शनिवार की शाम 5 बजे तक की आई रिपोर्ट में 49 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब यहां मरीजों की संख्या 368 हो गई। बता दें की अब तक कुल 319 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 173 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। कुल एक्टिव केस 188 हैं।
यूपी में कोरोना- यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1403 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 913 पहुंच गई। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में ऐक्टिव मामलों की संख्या 11,490 है जबकि 22,689 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वॉर्ड में 11,496 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार हो रहा है जबकि 4,191 लोगों को क्वारंटीन सेंटर्स में रखा गया है। उनके नमूनों की जांच की जा रही है। प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में कुल 42,354 नमूनों की जांच की गई जो अब तक का सबसे अधिक जांच का रेकॉर्ड है। प्रदेश में अब तक 11,16, 466 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,443 पूल शुक्रवार को लगाए गए, जिनमें से 370 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 10-10 नमूनों के 473 पूल लगाए गए, जिनमें से 95 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आरटी-पीसीआर जांच की प्रयोगशालाएं- अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘आरटी-पीसीआर’ जांच की सात नई प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। ये प्रयोगशालाएं अलीगढ़, मुरादाबाद, वाराणसी, मीरजापुर, गोंडा, बरेली और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक पौने दो लाख लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…