मणि मंजरी सुसाइड केस: 45 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं आरोपी

बलिया डेस्क :  मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय की आत्महत्या प्रकरण की गुत्थी तकरीबन डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी नहीं सुलझ सकी है। मामले में केस दर्ज हुए भी सवा महीने से ऊपर हो गया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ ड्राइवर चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। इस मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

लेकिन उनमें से किसी को भी पुलिस गिरफ्तार करने में अभी तक नाकाम रही है। केस में मुख्य आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता और ईओ सिकंदरपुर संजय कुमार राव ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट का सहारा लिया है। वहीं मामले में आरोपी मनियर नगर पंचायत के टैक्स व कंप्यूटर बाबू भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मणि मंजरी राय के परिजनों का आरोप है कि पुलिस सत्ताधरी दल के एक प्रभावशाली नेता के दबाव में आकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

बता दें कि 6 जुलाई की रात शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास में ईओ नगर पंचायत मनियर मणि मंजरी राय का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में मणि मंजरी के भाई विजयानंद राय ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। उनके भाई ने मामले में मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, सिकंदरपुर के तत्कालीन ईओ संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार, चंदन कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया था।

लेकिन पुलिस डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी सिर्फ ड्राइवर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर सकी है। जबकि आरोपी चेयरमैन, ईओ , टैक्स लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर आज तक पुलिस की पुहंच से दूर हैं। इस बीच खबर है कि चेयरमैन भीम गुप्ता और ईओ सिकंदरपुर संजय राव ने बारी-बारी से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एंटीसिपेट्री बेल के लिए अर्जी डाली है। किन्ही कारणों से दोनों के ही मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब कोर्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए 27 अगस्त को इसपर सुनवाई करेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago