Ballia- फर्जी दस्तावेज लगा 25 साल से शिक्षक की नौकरी कर रहा था युवक, ऐसे हुआ भंडाफोड़

बलिया पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक की नौकरी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि आरोपी युवक पिछले 25 सालों से प्राथमिक स्कूल में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा है। अब इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने कसमापुर ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के तौर पर नौकरी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक खेजुरी थाना क्षेत्र में मनियर शिक्षा क्षेत्र के कसमापुर गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में विनोद कुमार सिंह को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1996 में शिक्षक नियुक्त किया गया था। सरकारी सिस्टम का फेलियर कहें या अधिकारियों की बड़ी लापरवाही कि 25 सालों से एक शख्स फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक की नौकरी कर रहा था और विभाग के आला अधिकारियों की इसकी भनक तक नहीं थी।

आरोपी विनोद कुमार 1996 में बतौर प्राथमिक शिक्षक नियुक्त किया गया था अब 25 साल बाद इस पर कार्यवाही हुई है। 25 सालों से शातिर आरोपी बिना मेहनत किए सरकारी नौकरी का लाभ उठा रहा था। फिलहाल पुलिस ने खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश दूबे की शिकायत पर विनोद कुमार सिंह के विरुद्ध गुरुवार को खेजुरी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago