Categories: बलिया

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को भगा ले गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलियाः आज कल सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों की संख्या बढ़ गई है। युवतियों को प्रेमजाल में फंसा कर अपहरण व साथ भगाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने फेसबुक के जरिए नाबालिग लड़की से दोस्ती की, बाद में उसे घर से भगा ले गया।

आरोपी की पहचान हरदोई जनपद थाना शाहाबाद क्षेत्र के दमहिया निवासी 31 वर्षीय सुधीर कुमार के रुप में हुई। जिसने फेसबुक के जरिए नंबर ट्रेस कर दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से बात करने लगा। उसे धीरे-धीरे प्रेमजाल में फंसा लिया। झांसे में आकर लड़की 25 अगस्त 2021 को घर छोड़ कर भाग निकली।

जिसके बाद माता-पिता ने रिश्तेदारियों में काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लड़की की मां ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। मोबाइल के सहारे लालगंज चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ल ने हरदोई में कई बार दबिश डाली। लेकिन हाथ खाली रहे।

बुधवार को मुखबिर से युवक के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही की और युवक के साथ किशोरी को धर दबोचा। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है तो वहीं सीओ अशोक मिश्र ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो की धारा बढ़ाते हुए जेल भेज दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago