बलिया में बारिश के बाद अब जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी

बलिया। बारिश के बाद अब बाढ़ और जलजमाव से लोग परेशान हैं। कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर के स्टेडियम, पुलिस लाइन, काजीपुरा, एससी कॉलेज चौराहा आदि इलाकों में पानी भरा हुआ है। मोहल्लों में जलजमाव के कारण शहर के लोगों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। सप्ताह भर पहले हुई जमकर बारिश का असर अभी भी दिखाई पड़ रहा है। जलभराव की वजह से आधा दर्जन मोहल्लों में अब बीमारी का खतरा बढ़ गया है। उमरगंज समेत कई मोहल्लों में अभी भी पानी भरा हुआ है। यहां लोग ट्यूब का सहारा लेकर बाजार जाने को विवश हैं। समस्या विकराल है लेकिन कोई ध्यान नहीं है। इस दिशा में प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

712 हेक्टेयर का फसल नुकसान- गंगा और सरयू नदी के बाढ़ से प्रभावित जिले में 69 गांव ऐसे हैं, जहां 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। सभी क्षेत्रों का सर्वे करने के बाद जिला प्रशासन ने यह रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। कुल 1723 किसानों की 712 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल नष्ट हुई है। अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने बताया कि सदर तहसील के 54 गांवों के 1236 किसान व 263 हेक्टेयर भूमि, बैरिया के दो गांवों के 54 किसान व 24 हेक्टेयर भूमि तथा बांसडीह तहसील के 13 गांव के 433 किसान व 424 हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

सुरहा ताल के पानी ने मचाई तबाही- जिले की सबसे बड़ी झील सुरहाताल के इलाके में सैकड़ों लोगों की पानी में ही जिदगानी है। यह ताल 24.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। दहमुडियारी ताल का क्षेत्रफल 287.69 हेक्टेयर है। कोइली मोहान ताल का क्षेत्रफल 270 हेक्टेयर है। भोइया-मझौली ताल का क्षेत्रफल 190 हेक्टेयर है। रेवती दहताल का क्षेत्रफल 120 हेक्टेयर है। वहीं जयप्रकाशनगर में भागड़ नाला से भी लगभग 15 किमी से फैला हुआ है। जनपद में अभी भी लगभग 5000 एकड़ खेत जलजमाव के कारण प्रभावित हैं। इसके कारण किसान उसमें रबी की खेती नहीं कर पाएंगे। सुरहाताल कटहल नाले के साथ गंगा नदी से जुड़ा हुआ है।

जलजमाव से जनता परेशान- सुरहाताल के कारण सूर्यपुरा-शिवपुर पिच मार्ग पर दो फीट तक पानी लग जाने से सड़क पर बड़े छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। छात्र-छात्राओं या राहगीरों को 15 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित दशरथ विद, भजन कश्यप, लक्ष्मण पासवान, सीताराम, डब्लू विद, धर्मेन्द्र कश्यप, मनई राम आदि लोगों ने बताया कि इस समय घरों में जहरीले जीव जंतु भी आ गए हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago