सिकंदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

बलिया। यूपी में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। सरेराह कत्ल की घटनाएं रोज़ सामने आ रही हैं। इसी बीच ख़बर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से है जहां गांव कठोड़ा में सोमवार रात लगभग 8:30 बजे के आसपास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेराह हुई इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग डर के मारे अपने घरों में कैद हो गए।

वहीं ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस से मौके पर पहुँच कर घायल युवक को तुरंत सीएचसी लेकर आई जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव कठोडा के प्रधान छोटक चौधरी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी की एक युवक गोली लगने से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और तुरंत घटना स्थल पहुंची। जहां मनीष शर्मा 25 पुत्र जंग बहादुर शर्मा निवासी खरीद घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर लेकर के आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घायल युवक कर गले पर छेद है और खून भी बह रहा था। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर गांव में चर्चा है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर मारपीट भी हुई थी। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। वहीं थाना प्रभारी सुभाष यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago