बलिया- बदहाल सड़कों से जीना मुहाल, हादसों को न्यौता दे रहीं गड्ढों वाली सड़कें

बलिया। शहरों की बदहाल सड़कों से लोगों का जीना मुहाल गया है। चुनाव करीब आने के बाद भी विकासकार्यों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर की सड़कों का हाल पहले से ही खराब है। बारिश ने इनकी सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है। जलभराव से नगर की एक तिहाई आबादी जूझ रही हैं। इसमें सबसे खराब स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के मालगोदाम से एससी कॉलेज चौराहे तक की हैं। जलभराव और अनगिनत गड्ढों ने लोगों को राह बदलने को मजबूर कर दिया है। यह रास्ता बलिया नगर क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के आवास तक भी जाता है।

खराब सड़कों से शहर में यह स्थिति बन गई है कि भूल से भी अगर कोई इस मार्ग से गुजर गया तो उसे चोटिल होना ही है। अभी तक दर्जन भर लोग घायल हो गए है। हालत यह है कि पानी भरने के कारण गड्ढे समझ में नहीं आ रहे है। ऐसे में लोग मालगोदाम से एलआईसी रोड होते हुए, जापलिनगंज नया चौक से निकल रहे है। वर्तमान समय में हाईवे यही मार्ग हो गया है। प्रशासन इन गड्ढों को भरने का भी कोशिश नहीं कर रहा है। सबकुछ आंखों से देखते हुए प्रशासन व जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है।

जिससे क्षेत्र के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। चुनाव के समय लाख वादे किए जाते हैं। और वक्त आने पर सभी दावों की हकीकत सामने आ जाती है। बलिया की खराब सड़कें भी विकास के दावों को झूठा साबित कर रही हैं। हालांकि देखना होगा कि अब तक खराब सड़कों को दुरस्त किया जाता है।s

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago