बलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.47 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जालसाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक परिखरा निवासी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि उनके बेटे आदित्य पांडेय को कथित शासन की अमृत योजना में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति का लालच देकर नगरा थाना क्षेत्र के कोदई निवासी एक जालसाज ने फॉर्म भरवाया और नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 1 लाख 47 हजार 540 रुपये अलग-अलग बार में ले लिए।
पैसे लेने के बाद आरोपी ने एक नियुक्ति पत्र दिया गया जो कि पूरी तरह फर्जी और कूटरचित था। मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…